पिसावां सीतापुर संदेश महल
पिसावां थाना पुलिस ने अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, नियमित चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के द्वंदपुर निवासी ज्ञानेन्द्र पुत्र रामखेलावन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और 12 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ पिसावां थाने में मु0अ0सं0 320/26 के तहत धारा 25(1-बी) आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।