हीराराम सैन सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
रेवदर तहसील में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्था के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वभर में नवशताब्दी उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र आराधना भवन, मण्डार द्वारा रेवदर तहसील के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरण अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत नूतन सरस्वती हाई सेकेंडरी विद्यालय मण्डार, राजेश्वर हाई सेकेंडरी विद्यालय मण्डार, विवेकानंद हाई सेकेंडरी विद्यालय, देलदर, राजेश्वर हाई सेकेंडरी विद्यालय रेवदर, नागाणी हाई सेकेंडरी विद्यालय, चावल सहित विभिन्न विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आगामी दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रमों के दौरान रेडियो मधुबन 107.8 एफएम की टीम भी युवाओं से संवाद कर उनकी प्रतिभाओं की रिकॉर्डिंग कर रही है, जिससे उनका आत्मबल बढ़े तथा चयनित प्रस्तुतियों का रेडियो प्रसारण भी किया जाएगा।
अभियान के माध्यम से समाज को कई महत्वपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं, जिनमें 10 करोड़ व्यसनमुक्ति प्रतिज्ञा, “उठो जगत के वास्ते”, किसी को उलाहना न देने की प्रेरणा, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक परिवर्तन तथा वृक्षारोपण जैसे विषय प्रमुख हैं। इन संदेशों के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशामुक्त, सकारात्मक और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से ब्रह्माकुमार पवित्र भाई, रेडियो मधुबन के ब्रह्माकुमार आलेख भाई तथा ब्रह्माकुमारी शैल बहन ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति, आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।