सिरोही संदेश महल समाचार
ग्राम पंचायत भटाना में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और राजस्व संबंधी मामलों के आवेदन लिए गए तथा कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
शिविर रेवदर पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनहर विश्नोई, शिविर प्रभारी एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी भरत सिंह वागेला तथा प्रशासक भवानी सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। वहीं मंडार नायब तहसीलदार मनीष कुमार जिनगर की उपस्थिति रही।
शिविर के दौरान 13 जनों को आवासीय घरों के पट्टे वितरित किए गए। पट्टे मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इसके अलावा दो किसानों के बंटवारे, दो बंद रास्तों को खुलवाने और एक रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने सहित विभिन्न कार्यों के लिए आवेदन प्राप्त हुए।
वहीं कुएं के विद्युत कनेक्शन से संबंधित तीन फाइलों के लिए भी आवेदन प्रस्तुत किए गए। शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस दौरान दिनेश सिंह, ताराचंद पुरोहित, परबत सिंह, गणेश पुरोहित, गोविंद पुरोहित, रेवाराम हीरागर (एससी मोर्चा भाजपा), वेलाराम कोली, कैलाश मेघवाल, दानाराम भील सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।