संतकबीरनगर संदेश महल समाचार।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संतकबीरनगर दौरे के दौरान सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पुस्तक कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए आपातकाल, बोफोर्स घोटाले और अन्य विवादित घटनाओं को पर्दे के पीछे रखने तथा जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि सोनिया गांधी की यह पुस्तक भारत में नहीं, बल्कि विदेशी धरती पर लिखी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुस्तक का ड्राफ्ट कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने तैयार कराया है।ब्रजेश पाठक के इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।