वाराणसी में गंगा का जलस्तर 67.78 मीटर, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

वाराणसी संदेश महल समाचार

वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज स्टेशन के अनुसार बुधवार 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 67.78 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर करीब पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
इस दौरान वाराणसी में 53 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की निगरानी बढ़ गई है।
गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से 2.482 मीटर नीचे है। वहीं गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 73.901 मीटर दर्ज है।