संदेश महल के हीराराम सैन बने ब्लॉक महासचिव

उज्जैनी राव होटल में राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संगठन की बैठक, पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन

रेवदर सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार

उज्जैनी राव होटल में बुधवार को राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। इसमें पत्रकारिता की भूमिका, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संदेश महल, सिरोही के पत्रकार हीराराम सैन को ब्लॉक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राजन लोहिया, विशिष्ट अतिथि सीओ रेवदर अशोक कुमार आजणा और तहसीलदार पन्नालाल चौधरी रहे। अध्यक्षता विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी ने की।
उपखंड अधिकारी राजन लोहिया ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की कई समस्याएं समय पर अधिकारियों तक नहीं पहुंच पातीं। पत्रकार इन समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और तथ्यात्मक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
सीओ अशोक कुमार आजणा ने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाजहित में मिलकर काम करते हैं। पत्रकार प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर लोगों को जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं को सामने लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया।
तहसीलदार पन्नालाल चौधरी और विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन व आमजन के बीच सकारात्मक सेतु की भूमिका निभाने की बात कही।
बैठक में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष वागसिंह, ब्लॉक महासचिव हीराराम सैन, उपाध्यक्ष ललित भाई, प्रवीण भाई दवे, रंजीत सिंह मंडार, शकुर भाई भाटी, नरेश चौधरी, विक्रम रावल, विक्रम कुमार मेघवाल, अमृत प्रजापत, महेंद्र धर्माणी, उकाराम देवासी, जितेंद्र कुमार संत, भाजपा भटाना मंडल अध्यक्ष कुलदीप रामपुरा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेवाराम हीरागर, विकास दवे सहित पत्रकार और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों की समस्याओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।