डायट पर पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण संपन्न

गणेशपुर बाराबंकी संदेश महल
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गणेशपुर में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय एकीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया। डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ. राजेश कुमार आर्या के निर्देशन में संचालित इस प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर आधारित मॉड्यूल के माध्यम से परिषदीय शिक्षकों को अद्यतन शिक्षण विधियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रवक्ता लालचंद ने शिक्षकों को बुनियादी उर्दू भाषा का अभ्यास कराया। साथ ही अंग्रेजी भाषा अधिगम स्तर, शिक्षा शास्त्र (Pedagogy) के विविध प्रकार, शिक्षक केंद्रित से बाल केंद्रित शिक्षा, आत्म केंद्रित शिक्षा तथा साइबर शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. गीतांजलि सिंह यादव ने पाठ योजना एवं शिक्षण योजना पर मार्गदर्शन दिया और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया।

पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण में ब्लॉक मसौली, देवा, सिरौली गौसपुर, हरख और बंकी के शिक्षक सम्मिलित हुए। प्रतिभागियों ने बताया कि प्रशिक्षण से कक्षा-कक्ष में शिक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए नवीन दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।

सूरतगंज के शिक्षक एम. आई. नादिम ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान नोडल प्रवक्ता अमित कुमार राय सहित राज्य स्तरीय संदर्भदाता आनंद कुमार यादव, आर. पी. यादव, लालचंद, राहुल सिंह सूर्यवंशी, महेंद्र कुमार यादव, जहीर अहमद, जितेंद्र कुमार सोनकर, कीर्ति अवस्थी, सुकेश रंजन श्रीवास्तव, श्रीमती शिखा साहू एवं श्रीमती गीतांजलि यादव ने विशेष सत्रों का संचालन किया।

समापन अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार यादव ने आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।