हरिद्वार संदेश महल
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान करीब 15 लाख रुपये कीमत का नकली शैंपू बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में नामी कंपनियों के लेबल लगाकर नकली शैंपू तैयार किया जा रहा था। बाजार में इसकी सप्लाई की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने छापे में बड़ी मात्रा में बोतलें, पैकिंग सामग्री और रॉ मटेरियल भी जब्त किया है।
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद सप्लाई नेटवर्क और अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आ सकती है। पुलिस का कहना है कि नकली कॉस्मेटिक तैयार कर उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।