उद्देतपुर अभई प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल, छात्रों से झाड़ू लगवाने पर डीएम ने दिए जांच के आदेश

दीपू सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के नगला उद्देतपुर अभई स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विद्यालय खुलने से पूर्व छात्र-छात्राओं को झाड़ू लगाते और गेट खोलते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यहां सुबह प्रार्थना से पहले कक्षाओं की साफ-सफाई की जिम्मेदारी बच्चों पर डाली जाती है।

ग्रामीणों व अभिभावकों का कहना है कि जहां विद्यालय में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, वहीं अध्यापकों द्वारा उनसे झाड़ू लगवाकर श्रम कराया जा रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि पढ़ाई के बजाय बच्चों से श्रमदान कराने की आड़ में उनका भविष्य बाधित किया जा रहा है।

इस प्रकरण पर जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि “उद्देतपुर अभई प्राथमिक विद्यालय में छात्रों द्वारा झाड़ू लगाने का वीडियो प्राप्त हुआ है। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।