सिंह
मैनपुरी संदेश महल समाचार
जनपद मैनपुरी के भोगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ चेयरमैन नेहा आशीष तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक जरूरतमंद को पाँच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में कुल 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहित चतुर्वेदी, मुनेश पाल, विजय कुमार सहित पूरा स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा।