सीतापुर में हाउसफुल शो के साथ रिलीज हुई फ़िल्म चलो जीते हैं, बच्चों ने ली पीएम मोदी से प्रेरणा

सीतापुर संदेश महल समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल्यकाल पर आधारित फीचर फिल्म चलो जीते हैं उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई। गुरुवार को सीतापुर के मिराज सिनेमा हॉल में इसका विशेष प्रसारण हुआ, जहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फिल्म का पहला ही शो हाउसफुल हो गया, जो इसकी लोकप्रियता का स्पष्ट प्रमाण था।

फिल्म देखने आए दर्शकों ने कहा कि यह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक संदेश है। खासतौर पर बच्चों ने इसे बेहद सराहा। शो खत्म होने के बाद बाहर निकलते हुए एक बच्ची ने कहा—
“मैंने मोदी जी के जीवन से प्रेरणा ली है। अब मैं भी संकल्प लेती हूँ कि भविष्य में दूसरों के लिए जीने की दिशा में काम करूँगी।

फिल्म ने दर्शकों में सेवा, समर्पण और समाज के लिए कुछ कर गुजरने की भावना को जगाने का काम किया।