धनंजय मिश्रा
सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
हिंदू एकता समाज सेवा राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक हिंदू ने रविवार को ब्लॉक दुर्गापुर नौबस्ता निवासी आशीष कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष और चंदूरा के मूलचंद मिश्रा को जिला सचिव नियुक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों पदाधिकारी समाज सेवा की भावना के साथ संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर आशीष कुमार सिंह ने कहा कि वह जिले में हिंदू एकता और सामाजिक सहयोग को प्राथमिकता देंगे। वहीं, जिला सचिव बने मूलचंद मिश्रा ने कहा कि वह शिक्षा और युवाओं की जागरूकता पर विशेष काम करेंगे।
इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।