ठाकुर प्रसाद
पिसावा सीतापुर संदेश महल
क्षेत्र के करमलकुईयां हरदेव राजा स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन हरिओम प्रेमी अपने मुखारविंद से मधुर वाणी में करेंगे।
कथा से पूर्व मंत्रोच्चारण और वैदिक परंपराओं के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा करमलकुईयां से प्रारंभ होकर ढखिया घाट गोमती नदी तक पहुंची, जहां परंपरानुसार कलश पूजन व घट-भराई की गई।
गाजे-बाजे और धार्मिक उत्साह के बीच निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया। बुधवार से शुरू हो रही यह श्रीमद्भागवत कथा आगामी 7 अक्टूबर तक चलेगी। समापन दिवस पर कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा।
मुख्य वक्ता हरिओम प्रेमी भक्तों को कथा और लीला के रसास्वादन से सराबोर करेंगे। इस आयोजन की व्यवस्था रजनीश के सहयोग से की जा रही है।