सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भटाना में कक्षा 3 से 10वीं तक के कुल 289 भैया-बहनों के लिए विद्यालय परिसर में खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, विभिन्न प्रकार की दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, हैमर थ्रो तथा बाल एवं किशोर वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अगरा राम कुम्हार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास होता है।
खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार प्रजापत की योजना के अनुसार किया गया। प्रतियोगिताओं में आचार्य प्रदीप कुमार, अजबा राम, केसर सिंह, आशुतोष, प्रकाश कुमार, विवेक पुरोहित, सपना पुरोहित एवं विमला चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं नरेंद्र कुमार, थाना राम तथा दिनेश कुमार कोली ने व्यवस्थाओं में सहयोग कर प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।