भारत विकास परिषद सीतापुर ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सीतापुर। भारत विकास परिषद, सीतापुर के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, सुदामपुरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिषद के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
समारोह के अंत में विद्यार्थियों को चॉकलेट, बिस्किट, कैंडी और मीठी बूंदी वितरित की गई। इस अवसर पर परिषद के सदस्य ज्योति आसरे सलूजा और अनिल जैन ने विद्यालय को एक-एक सीलिंग फैन भेंट करने की घोषणा की। वहीं नंद लाल भूटानी ने विद्यालय को छह कुर्सियां देने की घोषणा कर सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में परिषद के ओम प्रकाश गुप्ता, उमेश गुप्ता, जितेंद्र कुकरेजा, नंद लाल भूटानी, रंजीत कुमार दास, ज्योति आसरे सलूजा, उमेश प्रसाद तिवारी, वीरेंद्र डोडेजा, रमेश टंडन, विकास भूटानी, प्रियांक जानी, अनिल जैन, राजीव पांडे, यशवंत राय, बलराम चड्ढा, शोभा गुप्ता, अंबा तिवारी और नीतू कुकरेजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष ‘जय हिंद’ के साथ हुआ।