रेवदर (सिरोही) राजस्थान संदेश महल रेवदर तहसील के दंतानी गांव का युवा मंडल रविवार सुबह धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ आबूराज परिक्रमा के लिए रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ सुबह 8 बजे श्री गणेश मंदिर से हुआ, जहां मंदिर के पुजारी की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर युवाओं को रवाना किया गया।
युवा मंडल के सदस्य बाइक एवं अन्य वाहनों के माध्यम से आबूराज क्षेत्र की परिक्रमा करेंगे तथा मार्ग में स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी सद्भावना की कामना करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु करौड़ी ध्वज, वास्तानजी, काशीनाथ, ऋषिकेश, मधुयाजी, गिरवर पाटनारायणजी सहित आबूराज की तलहटी में स्थित अनेक प्राचीन मंदिरों में दर्शन का लाभ लेंगे।
यात्रा में नरपत सिंह, अग्राराम कुम्हार, प्रबत सिंह, प्रभुराम, पूनम सिंह, भगवानाराम, रमेश कुमार, प्रताप, सुरेश कुमार, पुनीत कुमार, जगदीश दास, हरिसिंह, रामाराम, विक्रम कुमार, निर्मल सोनी, कृष्ण कुमार, कस्तूरराम, धीराराम, मादाराम, जसवंत सिंह, मालाराम, इंद्र सिंह, रतीलाल, आशीष जोशी, गोवाराम, विक्रम सिंह, कर्मीराम, रणछोड़ दास, समेलाराम, महावीर सिंह, हितेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, पोसाराम, कर्मीराम एवं भगवानाराम प्रजापत सहित अनेक युवा शामिल हुए।
ग्रामीणों ने यात्रा पर रवाना हुए युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं मंगलमय परिक्रमा की कामना की।