हरदोई के कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के नए ट्रस्टी

अयोध्या/हरदोई संदेश महल
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हरदोई निवासी कृष्ण मोहन को नया सदस्य नियुक्त किया गया है। वह यह जिम्मेदारी स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल के निधन से रिक्त हुई सीट पर संभालेंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें इसकी विधिवत जानकारी दी।

कृष्ण मोहन भारतीय विदेश सेवा (IFS) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र कैडर में लंबे समय तक सेवाएं दीं और रिटायरमेंट के बाद हरदोई में समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। वह मूल रूप से शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में हरदोई नगर में रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।

कृष्ण मोहन की नियुक्ति से ट्रस्ट में दलित समाज का प्रतिनिधित्व बना रहेगा, जो कामेश्वर चौपाल के रूप में पहले से था।

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य होते हैं। इनमें से दो पद अभी तक रिक्त चल रहे थे। एक पद पर कृष्ण मोहन की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि दूसरे पद—जो राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से खाली हुआ है—पर फिलहाल सहमति नहीं बन सकी है। इस पर अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

कृष्ण मोहन ने कहा,
“ट्रस्ट की इस जिम्मेदारी को ईश्वर का आशीर्वाद मानकर समाज की सेवा में समर्पित रहूंगा।