ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निस्तारण: एसडीएम रविकांत चौबे

घनश्याम त्रिपाठी
संतकबीरनगर संदेश महल समाचार

संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को धनघटा तहसील सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविकांत चौबे एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उपजिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर एसडीएम रविकांत चौबे ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

अपने संबोधन में एसडीएम रविकांत चौबे ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और देश की आजादी के आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय से आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने पत्रकारों से जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना भी की।

बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अकरम खान, जिला महासचिव विनोद दुबे, घनश्याम त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अकील अहमद, गिरधारी लाल, आशुतोष मिश्रा, लालचंद दुसाद, जगदीश पांडेय, सोनू त्रिपाठी, सुनील राय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को धनघटा तहसील सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविकांत चौबे एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उपजिलाधिकारी के समक्ष रखा। इस पर एसडीएम रविकांत चौबे ने आश्वासन दिया कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
अपने संबोधन में एसडीएम रविकांत चौबे ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और देश की आजादी के आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय से आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने पत्रकारों से जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना भी की।
बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अकरम खान, जिला महासचिव विनोद दुबे, घनश्याम त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अकील अहमद, गिरधारी लाल, आशुतोष मिश्रा, लालचंद दुसाद, जगदीश पांडेय, सोनू त्रिपाठी, सुनील राय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।