सिरोही, राजस्थान संदेश महल
जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बृहस्पतिवार को भटाना पुलिस चौकी का आकस्मिक दौरा किया। उनके चौकी पहुंचने पर चौकी प्रभारी फगलु राम विश्नोई ने अपने स्टाफ के साथ उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भटाना क्षेत्र तथा आसपास के इलाकों, विशेष रूप से गुजरात बॉर्डर से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी स्टाफ को सतर्क रहते हुए नियमित गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आमजन से संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।