सूर्य प्रकाश मिश्रा/ सीतापुर/ संदेश महल समाचार।
जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी लखनऊ रेंज किरण एस के आदेश पर सीतापुर में तैनात 38 पुलिसकर्मियों का गैरजनपद स्थानांतरण किया गया है। इनमें निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्थानांतरित किए गए पुलिसकर्मियों को हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और उन्नाव भेजा गया है।
गुरुवार देर शाम जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक अनुपम नीरज को रायबरेली भेजा गया है। वहीं मुकुल प्रकाश वर्मा, मुकेश वर्मा, अरविंद सिंह, भानु प्रताप सिंह, साबिर अली, चंद्रभान यादव, इतुल चौधरी, अनिल कुमार और राजबहादुर को हरदोई में तैनाती दी गई है।इसी तरह शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महेश चंद्र पांडेय, राकेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुरेश कुमार पटेल, राम राघव सिंह, मालती देवी, दयाशंकर, अमर सिंह, दुर्गा दत्त सिंह, जंग बहादुर पांडेय और पंकज तिवारी को लखीमपुर खीरी भेजा गया है।रायबरेली में कृष्ण नंदन तिवारी, विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, राममणि यादव, दीपक कुमार राय और विमल कुमार गौतम को नई तैनाती मिली है। वहीं सुरेश कुमार यादव, अनूप कुमार शुक्ल, सत्येंद्र विक्रम सिंह, अखिलेश कुमार यादव, धीरज कुमार शुक्ला और सुनीत कुमार को उन्नाव भेजा गया है।स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से चार जनपदों में पुलिसकर्मियों की तैनाती व्यवस्था प्रभावित होगी।