51 हजार दीपों से जगमगाया नर्मदेश्वर धाम, दीपोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


(संदेश महल)
ठाकुर प्रसाद पिसावा सीतापुर

मुल्ला भीरी स्थित नर्मदेश्वर महादेव आश्रम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा धाम 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपोत्सव में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीशचन्द्र मिश्रा ने नर्मदेश्वर धाम पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी दीप जलाकर भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। ललित कला अकादमी की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री गिरीशचन्द्र मिश्रा ने कहा कि मुल्ला भीरी गांव का नाम बदलकर नर्मदेश्वर नगर किए जाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि बुजुर्गों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोकर रखा है। अब इस विरासत को आगे बढ़ाने और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की है।संध्याकालीन भजन संध्या में शिष्टा पांडेय ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, मंत्रियों एवं अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।दीपोत्सव में कारागार मंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, ज्योतिर्मयानंद गिरि महाराज, विमलानंद सरस्वती महाराज, भरत त्रिपाठी, एसडीएम शैलेन्द्र गौतम, तहसीलदार अंकुर यादव, थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता, शिवप्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।