syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

किशोरी निकली अभिनेत्री अनुष्का से मिलने दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

जिलामैनपुरी में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलने का इस तरह का भूत सवार हुआ कि किशोरी घर से भाग निकली। काफी मशक्कत के बाद किशोरी को पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह मुंबई जाकर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलना चाहती थी।इसी वजह से वह घर से भाग गई थी।किशोरी के लापता होने से परिजन परेशान और चिंतित हो रहे थे। गए।सही सलामत मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।परिजनों के अनुसार बताया जा रहा है कि किशोरी घर से गेहूं पिसाकर लाने की बात कहकर निकली थी।इसके बाद वह घर नहीं लौटी।काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता सुराग नहीं लगा तब भाई की ओर से थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।मैनपुरी पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान किशोरी की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने किशोरी को दिल्ली में एक रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था। जो शनिवार को पुलिस उसे किशनी थाने लेकर पहुंची।पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई जाना चाहती थी।उसने टीवी पर एक कार्यक्रम देखा था। इसके बाद से वह अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से बेहद प्रभावित है। वह मुंबई जाकर अनुष्का शर्मा से मिलना चाहती थी। मुंबई जाने के लिए उसने घर से पांच हजार रुपये भी चुराए थे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।