syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

करीमगंज गांव में पांच सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में चार की मौत

रिपोर्ट
पवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित गांव करीमगंज के 500 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। गांव में 100 से अधिक मरीज डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। प्राइवेट पैथोलॉजी की जांच से इसकी पुष्टि हुई है। गांव में घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों गांव में ही मरीजों को उपचार दे रही हैं। गांव करीमगंज की आबादी करीब छह हजार के आसपास है।

इलाज करती चिकित्सक टीम

इस गांव में बुखार से चौथी मौत भी हो चुकी है।गांव के कोटेदार विजय चंद्र पांडेय की 52 वर्षीय पत्नी चंद्रकांता पांडेय की मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय गांव पहुंचे और मरीजों को उपचार दिलाना शुरू किया।अधिकतर घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 100 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में हैं, जिनकी प्लेटलेट्स 50 हजार से भी कम रह गई हैं। इन मरीजों के पास क्षेत्रीय पैथोलॉजी की रिपोर्ट भी है। मरीजों को उपचार दे रहे डॉक्टर भी दबी जुबान मरीजों को डेंगू मान रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के दबाव के चलते वे खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं।