syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

बुखार के कहर से आठ की मौत,सैकड़ों बीमार मरीजों का हो रहा उपचार

रिपोर्ट
प्रवीन कुमार
मैनपुरी संदेश महल समाचार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुखार का प्रकोप कहर बरपा रहा है।गांव करीमगंज में बुखार से पीड़ित दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। कस्बे में अब तक बुखार से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। लगभग 160 लोग बीमार हैं। इनको उपचार किया जा रहा हैं।

पीड़ितों का हाल लेती पुलिस

करीमगंज में 15 दिन पहले बुखार के पांच मरीज मिले थे। इसके बाद से यहां लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता गया।पीड़ित बाबूराम की 65 वर्षीय पत्नी भूदेवी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने मैनपुरी के एक पैथोलॉजी से जांच कराई थी। जांच में एनएस-वन रीएक्टिव डेंगू के प्राथमिक लक्षण की पुष्टि हुई थी।

पीड़ित बीमार मरीज

दोपहर तकरीबन ढाई बजे बुखार से पीड़ित सुमन पांडेय (62) पत्नी रामलड़ैते पांडेय ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार इन्हें भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।अब तक इनकी मौत हो चुकी है।राजरानी पत्नी श्रीकृष्ण दिवाकर,करुणा देवी पत्नी राधाचरन दुबे,चंद्रकांता पत्नी विजय चंद्र पांडेय,गंगा देवी पत्नी रघुनाथ कश्यप,सौरभ दुबे पुत्र राधेश्याम दुबे,प्रेमलता पत्नी रामनाथ कश्यप,भूदेवी पत्नी बाबूराम,सुमन पांडेय पत्नी रामलड़ैते पांडेय यह सभी मौत के गाल में समा चुके हैं।