syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

शादी का पाठ पढ़ाकर दिव्यांग युवती से शिक्षक 11 वर्ष करता रहा दुष्कर्म

रिपोर्ट
कार्यालय
फर्रुखाबाद संदेश महल समाचार

दिव्यांग युवती ने शिक्षक समेत पांच लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आरोपी है कि शिक्षक शादी का झांसा देकर 11 वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा है।

बताते चलें कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय दिव्यांग युवती ने थाना मेरापुर के गांव रामनगर निवासी शिक्षक रोहित यादव, उसके पिता मान सिंह यादव,मीना देवी,विक्रम सिंह, डॉ. राजीव यादव के खिलाफ महिला थाने में शनिवार को दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

आरोप है कि वर्ष 2009 से 2015 तक मानसिंह यादव व उसका पुत्र रोहित उसके मकान में किराए पर रहते रहे। मान सिंह प्राइवेट स्कूल में और पुत्र रोहित कोचिंग पढ़ाता था। वर्ष 2009 में वह जनपद एटा के सराय अगहत के इंटर कालेज में कक्षा दस की परीक्षा देने गई तो मान सिंह के घर पर ही रही थी।उसी दौरान रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रोहित के परिजनों से शिकायत की तो इन लोगों ने उससे शादी करवाने का भरोसा देकर कार्रवाई से रोक दिया। इसके बाद रोहित दुष्कर्म करता रहा। बीटीसी करने के बाद अहमदाबाद में नौकरी करने चला गया और जब भी आता तो उसके साथ दुष्कर्म करता था।27 जून को वह मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव अभयपुर नगरिया निवासी एक युवती से शादी कर रहा था। जानकारी होने पर उसने जाकर शादी रुकवाई। 30 जून को रोहित व उसके परिजन घर पर आए और दस लाख रुपये देने के बाद ही शादी करने की धमकी दी। महिला थाने की एसओ विनीता सारथी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।