syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप एस पी से शिकायत कर न्याय की गुहार

मैनपुरी संदेश महल ब्यूरो रिपोर्ट प्रवीन कुमार के साथ

मैनपुरी में कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से गांव के ही दो युवकों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। सोमवार को एसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसे नामजदों ने अगवा कर लिया था। वह किसी तरह से उनके चंगुल से छूटी। अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।जानकारी के अनुसार कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति ने 22 वर्षीय पुत्री की शादी वर्ष 2019 में की थी। आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही गांव के ही रहने वाले जीजा-साले उसे घर छोडने के बहाने ट्रक में बैठा कर ले गए। लगातार उसे एक साल तक अलग अलग जगह रखा गया। जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 31 जुलाई 2020 को वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची।परिजनों को साथ हुई घटना की जानकारी दी। सोमवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने शिकायत पर जांच कराने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।