syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

मेहंदी रचने से पहले प्रेमी ने नगीना को गेस्ट हाउस में मारी गोली 10 दिसंबर को आनी थी बरात

रिपोर्ट
प्रताप सिंह
मथुरा संदेश महल समाचार

एक गेस्ट हाउस में युवती की हत्या ने लोगों को दहला दिया। प्रेमी ने प्रेमिका की कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आरोपी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस के अनुसार युवक और युवती में बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी दूसरे लड़के से तय थी। 10 दिसंबर को बरात आनी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार करने के साथ तमंचा भी बरामद किया है।

गौरतलब हो कि थाना रिफाइनरी के नगला पोहपी निवासी सुखवीर पुत्र रोशन का अपने तहेरे भाई की साली नगीना 25 वर्ष पुत्री चंद्रभान खप्परपुर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को सुखवीर ने नगीना को गोकुल बैराज मोड़ पर स्थित गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां कमरा नंबर-9 किराए पर लेकर दोनों रुके। पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल यहां पर आत्महत्या करने के इरादे से आए थे। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। नगीना 10 दिसंबर को शादी होनी थी।

सुखवीर ने नगीना की कनपटी पर सटाकर गोली मारी। उसके बाद दो बार खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। गोली न चलने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने युवती का शव बाथरूम में पड़ा पाया। शव के पास बैठा आरोपी रो रहा था। आरोपी युवक से तमंचा बरामद किया। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।

सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका नगीना आरोपी सुखवीर के तहेरे भाई की साली है।आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों दोनों की शादी करने को तैयार नहीं थे। युवती नगीना की शादी उसके परिजनों ने तय कर दी थी। 10 दिसंबर को बरात आनी थी। युवती इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका गेस्ट हाउस पहुंची थी। बताया जा रहा है कि नगीना बीए तो सुखवीर बीएड पास था। दोनों में काफी वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।आरोपी सुखवीर ने गोपी कृष्ण गेस्ट हाउस में कमरा नंबर-9 किराए पर लिया। खास बात यह है कि गेस्ट हाउस में कराई गई एंट्री में प्रेमिका का कोई जिक्र नहीं किया गया।