syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

खेत पर पानी लगाने गए 72 वर्षीय किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

रिपोर्ट
सारनाथ शाक्य
मैनपुरी संदेश महल समाचार

क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान अपने खेतों में पानी लगाने गया था। किसान जैसे ही खेत पर पहुंचा। अचानक ही किसान को हार्टअटैक आ गया। जब तक कोई कुछ जान पाता तब तक किसान की मौत हो गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामवासियों के सहयोग से किसान के मृत शरीर को खेतों से घर पर लाया गया।
पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम मिडावली खुर्द का है। जहां के 72 वर्षीय किसान भिखारीलाल पुत्र बलबंत सिंह मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। जैसे ही किसान अपने खेतों में पहुंचे। तभी कुछ देर बाद अचानक उन्हें हार्टअटैक आ गया। जब तक आसपास खेतों पर काम करने वाले लोग कुछ समझ पाते। तब तक किसान की मौत हो गई। वहीं जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामवासियों की मदद से किसान के मृत शरीर को घर पर लाया गया। इसके बाद बुधवार की दोपहर 11:30 बजे किसान का अंतिम संस्कार किया गया।