syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की मां को उतारा मौत के घाट

हिमांशु यादव
संदेश महल ब्यूरो
थाना क्षेत्र घिरोर के ग्राम कासगंज में एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक घर में सो रही मांग, बेटी पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल बेटी को कस्वा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सैफई मेडीकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम कासगंज निवासी 45 बर्षीय नारायणी देवी पत्नी राकेश कुमार उर्फ मुन्नालाल और उनकी 20 बर्षीय पुत्री साधना बीती रात्रि अपने घर में सो रही थी। तभी रात्रि को गांव का सिरफिरा आशिक नंदकिशोर उनके घर पहुंच गया और लोहे की सरिया से मां बेटी पर हमला कर दिया। जिससे मां की मौके पर मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए और घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में सैफई मेडीकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मृतका नारायणी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक तरफा प्यार में किया हमला
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सिरफिरा आशिक नंदकिशोर नारायणी देवी की बेटी से एक तरफा प्यार करता था। जिसका नारायणी विरोध करती थी। इसी विरोध के चलते नंदकिशोर ने नारायणी की हत्या कर दी।

सीओ ने किया मौका मुआयना

घटना की सूचना पर सीओ कुरावली डीपी गौड़ व इंस्पेक्टर पहलवान सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। और घटना के बारे जानकारी एकत्र की।