चार बजे’ सांग में देहाती पति के किरदार में नजर आए अभिनेता विनोद यादव

रिपोर्ट/- राज मेहर मुम्बई संदेश महल समाचार

भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव ने बहुत ही काम समय मे अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। जहां भोजपुरी इंडस्ट्री लोग अपने को कामयाब बनानेके लिए गॉड फादर का सहारा लेते हैं वही अभिनेता विनोद यादव ने अपनी खुद के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म गुंडा से उन्होंने ये सबूत कर दिया था को वे लंबी रेस के घोड़े हैं। उन्होंने गुंडा के बाद कई म्यूजिक एलबम्स में भी काम किया है जो यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। कुछ समय पहले विनोद यादव एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज सांग ‘चार बजे’ के अब तक 2 लाख के करीब व्यूज मिला चुके हैं।

लिंकः https://youtu.be/z8l-7I4I910

इस सांग को सिंगर अलका झा ने गाया है। इसके लिरिक्स सुनील प्रजापति ने लिखे हैं, वही इसका म्यूजिक अनुज तिवारी ने दिया है। जिसमें अभिनेता विनोद यादव ने एक भोलेभाले देहाती पति का किरदार निभाया है। जिसमें उनकी को स्टार उनसे अलनी सास की शिकायत कर रही कि हम से न उठाल जला साइया रात के नहरिया में माई तोहर कहत चाता चलावत चार बजे भोर हरिया में। उस पर विनोद बड़े ही मजाकिया अंदाज में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर ठुमके लगाए रहे हैं।
आपको बता दें कि अभिनेता विनोद यादव की दो फिल्में रिलीज पर हैं। जिनका निर्माण अन्नी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसमें एक फिल्म के निर्देशक आनंद डी गहतराज और दूसरी के इकबाल बक्श हैं। गहतराज के निर्देशन में बनी फिल्म का नाम बल और बलिदान है जो कि देशभक्ति से भारपुर फिल्म है, वही इकबाल बख़्श की कर्मपुत्र एक्शन और रोमांस के तगड़े डोज के साथ दर्शकों को देखने को मिलेगी। वही विनोद यादव ने सितंबर से पांच और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसके अलावा एक बॉलीवुड फिल्म और वेबसीरीज करने जा रहे हैं।