भारतीय किसान संगठन ने चौपाल लगाकर सुनी किसानों की समस्याएं

रिपोर्ट
उमेश बंसल
लखीमपुर-खीरी संदेश महल समाचार

किसानों की समस्याओं को जानने के लिए भारतीय किसान संगठन ने किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय किसानों ने अपनी समस्याएं बताई।
उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के विकास खंड पलिया कला की ग्राम पंचायत अतरिया के मजरा श्रीनगर मे भारतीय किसान संगठन के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।
जिसमें ग्रामीणों ने आवास, शौचालय, विकास कार्यों के अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश शुक्ला व सीतापुर जिला के जिला संगठन मंत्री संजय मिश्रा उपाध्यक्ष राम शंकर तिवारी ने चौपाल को संबोधित किया। संगठन के गठन में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की कमेटी में रामसागर निषाद को जिलाध्यक्ष, शिवप्रसाद निषाद को उपाध्यक्ष, राम प्रसाद निषाद को जिला सचिव, एवं जिला लखीमपुर से महेंद्र कुमार निषाद को तहसील पलिया सचिव व राजेश कुमार निषाद को ब्लॉक सचिव पलिया,
अमरीका को सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता दिलाई गई। चौपाल के समापन में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।