राष्ट्रीय संरक्षक के निर्देशन में कई प्रदेशों और जनपदों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

जेपी रावत
संदेश महल समाचार

विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय महमूदाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती नीतू सिंह दिनकर की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी लोगों ने शहीद स्वतंत्रता सेनानी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और वीर शहीदों को नमन करते हुए याद किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। वीर शहीद जवानों के नारे लगवाए गए । मेरी माटी मेरा देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंशाराम , रवि लाल रस्तोगी, रामजतन भगत , संतोष कुमार पाण्डेय , रामनरेश वर्मा, रामखेलावन, शिव कैलाश,रूद्र नारायण सोनी,अवध राम, सुमेरी लाल ,महावीर, आफिया , प्रियंका वर्मा,ताहिरा बानो, मोहिनी वर्मा, गोल्डी वर्मा,मोहम्मद अशरफ आदि भारी संख्या में सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे |इसी क्रम में राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस.दिनकर जी के निर्देशन में उड़ीसा में श्रीमती शिप्रा(युवा किसान & मजदूर अपराध नियंत्रण मोर्चा) ,महाराष्ट्र में श्रीमती उषा(युवा शिक्षक शैक्षिक महा मोर्चा), नई दिल्ली में सुरेश कुमार कार्यालय प्रभारी उत्तम नगर नई दिल्ली, पंजाब में महेश कुमार, गोंडा में परवेज अकरम(युवा शिक्षक शैक्षिक महा मोर्चा), जिला प्रशासनिक कार्यालय मोच कला सीतापुर रामानंद शुक्ला,जिला संरक्षक, राष्ट्रीय संयोजक गणेश प्रसाद रायबरेली, श्रवण कुमार जिला प्रभारी जौनपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत श्री अभिषेक मुनि बाराबंकी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पाण्डेय श्री राम जन्म भूमि अयोध्या, श्रवण कुमार राज ब्लॉक महामंत्री बिसवां,डॉक्टर राजकुमार सिंह आगरा , डॉ विश्वास हरे मेरठ, शिल्पी देवी प्रभारी (युवा महिला सशक्तिकरण मानवाधिकार मोर्चा)बिहार पटना, संतोष रस्तोगी , ज्योतिष श्रीवास्तव मंडल प्रवक्ता लखनऊ, हिमांशु रस्तोगी मलिहाबाद, महंत अखिलेश मुनि प्रदेश प्रभारी लखनऊ, जयप्रकाश रावत राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बाराबंकी, राजकुमार राष्ट्रीय प्रचार मंत्री मुम्बई , विजय कुमार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दूरभाष केंद्र के माध्यम से संबोधन ,अमरेंद्र मिश्रा जिला संवाददाता सीतापुर (ग्लोबल ई इंडिया न्यूज़ जागते का नया ,सवेरा सिर्फ सच की आवाज ) सकरन,चरण सिंह राष्ट्रीय कानून मंत्री झांसी, रूप सिंह मुरादाबाद, धनीराम जिला अध्यक्ष ललितपुर इसी प्रकार से विश्व मानव अधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अन्य जनपदों एवं राज्यों में भी अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश एवं स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।