syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

रानी हत्याकांड में पति सहित चार अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

रिपोर्ट
राकेश कुमार यादव
आगरा संदेश महल समाचार

थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अबुल उलाह मार्ग पर नाई की मंडी तोपखाना निवासी महिला रानी की हत्या के मामले में मृतका के पिता ने पति याकूब समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति से विवाद चल रहा था। हत्याकांड के मामले में पति सहित चार को नामजद किया गया है। रानी का अपने पति याकूब से 10 साल से विवाद चल रहा है। रानी चार महीने जेल में भी रही थी। जमानत पर बाहर आई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि रानी दरगाह की तरफ जा रही थी। मार्ग पर भीड़भाड़ और बाजार में दुकानें खुली थीं। एक्टिवा स्कूटर पर दो हमलावर आए। इनमें पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकालकर रानी के सिर में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। बाद में आरोपी करबला मैदान से होकर भाग निकले। काफी देर तक महिला पड़ी रही। सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला के पर्स में कुछ प्रार्थनापत्र और वोटर आईडी कार्ड मिला। पहचान के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक याकूब पहले शाहगंज के आजमपाड़ा में रहता था। दस साल पहले विवाद पर घरवालों की पंचायत हुई थी। इस दौरान झगड़ा हो गया था। मामले में याकूब ने जानलेवा हमले का मुकदमा थाना शाहगंज में दर्ज कराया था। आरोपी पक्ष ने स्टे ले लिया था। बाद में वारंट जारी हुए थे। मगर, आरोपी पक्ष हाजिर नहीं हुआ।मार्च में पुलिस ने रानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चार महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुई थी।केस के संबंध में पैरवी कर रही थी। इसके लिए दो दिन पहले भी दीवानी गई थी।
एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में मृतका के पिता नसीरूद्दीन ने तहरीर दी। इस पर मृतका के पति याकूब, भाई अयूब, यूसुफ और यूनुस सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नसीरूद्दीन ने बताया कि याकूब ने बेटी को मरवाया है। पहले भी उसकी हत्या की कोशिश की थी।