syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

9 साल की उम्र में अगवा 8 साल बाद बरामद अब 2 बच्चों की मां

रिपोर्ट
सूर्य प्रकाश मिश्र
सीतापुर संदेश महल समाचार

लगभग आठ साल पूर्व नौ साल की उम्र में अगवा की गई बालिका कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है।हालांकि बालिका अब खुद को बालिग बता रही है। उसके दो बच्चे भी हैं। इस मामले में अब तक 10 विवेचक बदल चुके हैं। लेकिन मौजूदा वक्त के विवेचक सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दुबे ने सक्रियता दिखाते हुए सफलता पाई है।
इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में शहर के मुंशीगंज इलाके एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी नौ साल की बेटी को शाहजहांपुर निवासी विजय बहला फुसला कर अगवा कर ले गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों का पता लगा रही थी, लेकिन इनका सुराग नहीं लगा। इस बीच करीब 10 दारोगा ने विवेचना की, लेकिन अगवा की गई बालिका का पता नहीं लगा पाए। करीब आठ साल पुराने इस मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दुबे ने सफलता हासिल की। मामले में अधिकारियों ने बरामदगी न होने पर चेतावनी भी दी थी।
दारोगा प्रदीप कुमार दुबे ने इस प्रकरण को चुनौती के रूप में स्वीकार किया। मुखबिरों की सूचना पर दारोगा ने हमराही महिला आरक्षी रूबी वर्मा के साथ मिलकर अगवा की गई तब की बालिका को ढूंढ निकाला। मुंशीगंज के निकट मिली। वह यहां अपने परिवार से मिलने आई थी। पूछताछ में उसने अब खुद को बालिग बताया है। उसके एक तीन साल की बेटी व डेढ़ साल का बेटा भी है। उम्र जानने के लिए बरामद हुई तब की बालिका को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। मेडिकल के बाद उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अब आरोपी विजय की तलाश में जुटी है। दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।