syair hk
slot gacor hari ini
bewin999 link terbaru bewin999 link terbaru bewin999

बुखार से पीड़ित दो की मौत, ग्रामीणों का कहना डेंगू से हुई मौते

रिपोर्ट
हिमांशु यादव
मैनपुरी संदेश महल समाचार

मंछना में बुखार अपना कहर बरसा रहा है।बुखार से पीड़ित दो लोगो की मौत हो गई। परिजनो के अनुसार मौतें डेंगू से हुई है। गांव के अधिकांश घरो में बुखार से पीड़ित लोगो की चारपाइयां बिछी हुई है।आधा सैंकड़ा से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जाते है।
शहर के गांव मंछना निवासी 67 बर्षीय मिजाजी लाल शाक्य पुत्र लल्लूराम को बुखार आने पर परिजन पहले निजी चिकित्सक के यहां पर इलाज कराते रहे। हालत खराब होने पर 10 दिन पूर्व आगरा के एक हॉस्पीटल में भर्ती कराया था। जहां पर उनकी मौत हो गई। 62 बर्षीय रामगोपाल पुत्र हरपाल सिंह को पिछले 15 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां पर करा रहे थें।गांव में ही मौत हो गई।दो मौत से मातम का माहौल व्याप्त हो गया है।

क्या कहते है सीएमओ डॉ. ए.के. पांडेय

बुखार के प्रकोप की जानकारी नही है। अगर गांव में लोग बुखार से पीड़ित है। तो स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर पता कराया जाएगा। लोग बुखार से पीड़ित है तो उनका उपचार कराया जाएगा।