राहुल,प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी विरोध में चक्का जाम करते कांग्रेस कार्यकर्ता

रिपोर्ट
कार्यालय
वाराणसी संदेश महल समाचार

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। शाम चार से पांच बजे तक चला जाम एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद खोला गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के क्रम में मोहम्मदपुर ब्लॉक की बैठक आंवक में हो रही थी। इस दौरान संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की सीख दी जा ही थी। इस बीच कांग्रेसियों को जानकारी मिली हाथरस में राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।इससे कांग्रेसियों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग को मंगई नदी पुल के पास जाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। फरिहा मोड़ से लहबरिया, मोहमम्मदपुर तक गाड़ियों की करार लग गई थी। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक घंटे बाद सीओ सदर सिद्दार्थ तोमर और एसडीएम सदर गौरव कुमार के आश्वासन के बाद जाम खुला। इस मौके पर सविता राय, रविंद्र गुप्ता, रियाज, प्रभाकर, निर्मला भारती, ओमप्रकाश सरोज, मूलचंद चौहान, लालती देवी, कमला प्रसाद पाठक, शीला देवी, सीमा भारती, गणेश प्रजापति के आदि थे।
एनएसयूआई ने सीएम का पुतला फूंका
आजमगढ़। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक विरोध जताया। हाथरस कांड और आजमगढ़ में हुई दुष्कर्म को लेकर युवा आक्रोशित थे। उनकी मांग थी घटना के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए, लापरवाही बरतने वालेअधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, सीएम मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देंष मृत बच्ची के परिवारजनों को 25 लाख तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। विशाल दुबे, ऋतुराज सिंह, अभय राज, आर्यन गोंड, मनोज कुमार, अमरबहादुर यादव, विवेक राय, मंजीत यादव, बृजेश यादव आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!