इंडस टावर लिमिटेड द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रणजीत सिंह
बहराइच संदेश महल
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इंडस टावर लिमिटेड द्वारा देशभक्ति के माहौल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्यारेपुर साइट पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस अवसर पर FSE संतोष कुमार, टेक्नीशियन रंजीत कुमार सिंह, संतोष तिवारी, संदीप यादव, रंजीत प्रताप सिंह, अतुल उपाध्याय, राजेश मौर्य, योगेंद्र सिंह, अजय कुमार मौर्य सहित अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान FSE की ओर से सभी उपस्थित कर्मियों को उपहार वितरित किए गए।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। आयोजन यह संदेश देता है कि देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सर्वोपरि है।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और आपसी सौहार्द के साथ हुआ।