हीराराम सैन सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार भटाना क्षेत्र के पादर ग्राम पंचायत भवन के सामने पिछले करीब तीन साल से खड़ा जर्जर बिजली पोल आखिरकार बदल दिया गया है। इस संबंध में “संदेश महल” न्यूज पोर्टल द्वारा अप्रैल माह में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद विद्युत विभाग हरकत में आया।
खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग के एईएन कुलदीप शर्मा ने आश्वासन दिया था कि 1-2 दिन में पोल बदल दिया जाएगा। अब विभाग ने कार्रवाई करते हुए पुराने जर्जर पोल को हटाकर नया पोल स्थापित कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि लंबे समय से यह पोल दुर्घटना का कारण बन सकता था। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विद्युत विभाग और “संदेश महल” न्यूज पोर्टल का आभार जताया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में “संदेश महल” की विश्वसनीयता और लोकप्रियता और भी बढ़ी है, वहीं जनहित के मुद्दों को उठाने की सराहना की जा रही है।