पेंशनर्स कल्याण संस्था व स्काउट कमिश्नरेट ने किया सम्मानित, शिक्षकों ने दिया मार्गदर्शन

रामनाथ वर्मा महमूदाबाद सीतापुर संदेश महल समाचार जनपद सीतापुर में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड पहला के बाबू राम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेषपुर बिलौली बाजार में किया गया।
इस दौरान हाईस्कूल परीक्षा 2026 की टॉपर कशिश वर्मा (पुत्री पुतान वर्मा), निवासी ग्राम सोंसा मजरा खाफा तथा इंटरमीडिएट टॉपर शिखा वर्मा (पुत्री जितेंद्र वर्मा), निवासी बिलौली बाजार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के मंत्री राम सिंह यादव, जिला स्काउट कमिश्नरेट सीतापुर के मंगली प्रसाद तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अशोक कुमार प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा, शिक्षक उमाशंकर व देव शरण वर्मा की मौजूदगी में अतिथियों ने दोनों छात्राओं को बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आगे की शिक्षा जारी रखने हेतु मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।