हीराराम सैन भटाना सिरोही राजस्थान संदेश महल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद भटाना क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जमकर जश्न मनाया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। BJP के एससी मोर्चा से जुड़े रेवाराम हीरागर ने बताया कि पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में पार्टी की जीत ऐतिहासिक है, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ गया है।
जश्न के दौरान ताराचंद पुरोहित, वनराज, विक्रम, दिनेश पुरोहित, प्रेमाराम चौधरी, अर्जुन रावल, भिखाराम सुथार, जगदीश देवासी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व को बधाई दी और आने वाले समय में भी इसी तरह की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और देर तक खुशी का माहौल बना रहा।