संदेश महल, सिरोही राजस्थान।
मेघवाल समाज रेवदर की “युवा टीम नीरज डांगी” के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर स्थित आवास पर राज्यसभा सांसद नीरज डांगी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुनः राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डांगी का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा नीरज डांगी को पुनः राज्यसभा भेजे जाने से राजस्थान के मेघवाल समाज में हर्ष का वातावरण है। प्रदेशभर में समाज के लोगों और युवाओं ने सोशल मीडिया तथा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इसी क्रम में रेवदर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में उनके निवास पर मुलाकात कर समाज की ओर से सम्मान व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में भटाना कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जैसाराम सोलंकी (मकावल), जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पिंटू भाई मेघवाल, पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव खंगार राम मेघवाल, पूर्व जिला सचिव मुकेश कुमार मेघवाल (रामपुरा), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस आबूरोड चेतन चौहान, दिनेश कुमार, थाना राम तथा मकावल के रूपाराम देवासी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।