जेपी रावत सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल समाचार
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत मंगलवार को रामनगर तहसील सभागार में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सूरतगंज विकासखंड के 17 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी और तहसीलदार विपुल सिंह ने लाभार्थियों को कार्ड सौंपकर किया। इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा वाराणसी से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों ने देखा और तालियां बजाकर स्वागत किया।
उपजिलाधिकारी आनंद कुमार तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। इससे आर्थिक संकट की स्थिति में इलाज आसान होगा और विद्यालयों में सकारात्मक कार्य वातावरण भी विकसित होगा।
खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों को योजना का लाभ मिलने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया। साथ ही, रमेश चंद्रा के पीईएस पद पर पदोन्नत होने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
प्राथमिक विद्यालय करणपुर के प्रधानाध्यापक एम.आई. नादिम ने बताया कि पवन कुमार सिंह, अमित कुमार, मोहित जैन, प्रेमचंद भारती, अभिनव वर्मा, दिनेश चंद्र पांडेय, अर्पित जायसवाल, शिवरात्रि देवी, सत्येंद्र कुमार, रवि वर्मा, राजकुमार सहित कुल 17 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
इस अवसर पर शिक्षक संघ सूरतगंज के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, महामंत्री अजीत प्रताप सिंह, एआरपी भूपेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार, महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष दिव्या त्रिवेदी, रणधीर सिंह तथा रामनगर विकासखंड से देवेंद्र कुमार वर्मा, उमानाथ पांडेय और श्याम किशोर बाजपेई सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक शुक्ला ने किया।
