सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
राजस्थान पत्रिका के “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत सिरोही जिले के मकावल ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, गोरेली में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विद्यालय के संस्था प्रधान छोगाराम मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में गांव के भामाशाह पूनमाराम कोली की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गोकुलराम प्रजापत, अयूब खान, प्रवीण कुमार, कर्मवीर सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण करके ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। विद्यालय परिवार ने इस अभियान को सफल बनाने में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।