हीराराम सैन सिरोही राजस्थान संदेश महल
राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्मेलन 2 अगस्त 2026 को आबूरोड में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री देवीलाल बैरवा ने दी।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में डी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश मीणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (ग्रामीण) करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक दीपक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सिरोही, तथा खुशबू मेहता, राष्ट्रीय सचिव हैं। सम्मेलन में देश एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
प्रदेश महामंत्री देवीलाल बैरवा ने बताया कि सम्मेलन में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों को पांच सूत्रीय मांग-पत्र भेजने का निर्णय भी लिया जाएगा।