नई दिल्ली संदेश महल समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की। भारत ने प्रतियोगिता में कुल 39 पदक अपने नाम किए, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारतीय खिलाड़ियों की इस सफलता को देश के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।