भटाना रेवदर सिरोही राजस्थान संदेश महल समाचार
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को भटाना ग्राम पंचायत में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में चोपाराम मेघवाल ने राजीव गांधी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण तथा युवाओं को डिजिटल युग से जोड़ने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर वार्ड पंच कैलाश मेघवाल, वेलाराम कोली, गणेशराम पुरोहित, रसूल खान, राजेंद्र कोली, भरत लुनिया, विनोद लुनिया, अर्जुनराम मेघवाल, जीवाराम और फारुख खान सहित दर्जनों प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।