संदेश महल समाचार
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है ,वहीं जेल में शरीर पर चोट के निशान से जेल प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे है, परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई का आरोप लगाया है ,जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर जेलर, डिप्टी जेलर और जेल वार्डन समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आइए जानते है क्या है पूरा मामला
हमीरपुर जेल में विचाराधीन कैदी की मौत -मृतक 33 वर्षीय अनिल तिवारी सदर कोतवाली के सूरजपुर गांव निवासी था -अनिल तिवारी के खिलाफ दस साल पहले एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा किया था -इसी मुकदमे में जारी वारंट के बाद पुलिस ने 11 सितंबर 2025 को जेल भेजा था -रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई ग्राफिक्स आउट – बाइट – घनश्याम मीणा,जिलाधिकारी(0.10 – 0.32) वीओ -इस घटना के बाद जेल में बंद कैदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है,साथ ही मुख्यमंत्री,जेल मंत्री और मानवाधिकार आयोग को चिट्ठी लिखकर न्याय की गुहार लगाई गई है,वहीं जांच एजेंसियां पूरे मामले की तह तक जाकर खोजबीन कर रही हैं अब देखना होगा कि क्या इस घटना में कैदी की मृत्यु प्राकृतिक थी या जेल प्रशासन की कोई मिली भगत है।