बाराबंकी संदेश महल समाचार
जिले की पुलिस डॉग स्क्वायड में ट्रैकर के पद पर तैनात रही फीमेल डॉग जैली उर्फ निक्की का लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर पर पुलिस अधिकारियों व जवानों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर श्री सौरभ श्रीवास्तव ने पुष्प अर्पित कर जैली उर्फ निक्की को नमन किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री राजेश कुमार, डॉग हैण्डलर हे0का0 कपिल देव सहित कई अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जैली उर्फ निक्की लंबे समय से बीमार चल रही थीं। डॉग स्क्वायड में उनके योगदान और सेवाओं को याद करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता को हमेशा याद किया जाएगा।
