सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल समाचार
प्राथमिक विद्यालय सूरतगंज प्रथम में शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के प्रेरणा अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को मानवीय मूल्यों के विकास और जीवन में उनके महत्व से अवगत कराया गया।
प्रधानाध्यापक चंद्रकेश वर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों में शौर्य, समर्पण, साहस, परिश्रम, करुणा, सेवा, सत्यनिष्ठा, सुचिता, नवाचार, जिज्ञासा, विविधता, एकता, श्रद्धा, विश्वास, स्वतंत्रता और कर्तव्य जैसे गुणों का निर्माण करना है। इसी क्रम में छात्रों को सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म चलो जीते हैं दिखाई गई।
इसी प्रकार ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करनपुर, ततेहरा, रानीगंज व उच्च प्राथमिक विद्यालय टंडवा सहित कई विद्यालयों में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की।
इस अवसर पर विद्यालय में सहायक अध्यापक संजीव कुमार वर्मा, अंकिता अवस्थी, शिक्षा मित्र शारदा देवी, दीपक कुमार हयारण सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।