सूरतगंज बाराबंकी संदेश महल
मोहम्मदपुरवा मजरे बल्लोपुर द्वितीय, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात 26 वर्षीय शांति देवी का शव उसके घर में फांसी पर लटका मिला। घटना ने गांव में हड़कंप मचा दिया और स्थानीय लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए।
परिवारजनों के अनुसार, गांव में देर रात जागरण चल रहा था। जब घर लौटे तो उन्होंने अपनी बहू को लटका पाया। तत्काल शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन गहन जांच जारी है।
स्थानीय सूत्र बताते हैं कि मृतका और उसके पति रत्नेश कुमार के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। पति का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग भी चर्चा में था। आरोप है कि मृतका को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। घटना की रात पति जागरण में मौजूद था और घटना के बाद से फरार है।